Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, एसएसपी से...

मेरठ: प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

– पीड़ित को धमकाने का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक बार फिर प्रॉपर्टी डील के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पर 5 लाख रुपये हड़पने, फर्जी वादे करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

पीड़ित नीरज कुमार पुत्र कवरपाल सिंह, हाल निवासी ग्राम व डाक रुसलपुर रोहटा, थाना रोहटा, मेरठ ने बताया कि वह वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (इरऋ) में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है और जम्मू क्षेत्र में तैनात है। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात रोहटा रोड स्थित कृष्णा विहार, गोविंद पेट्रोल पंप के पास ह्लहोम केयर प्रॉपर्टीजह्व कार्यालय चलाने वाले अरुण राघव से हुई।

 

 

आरोप है कि अरुण राघव ने योगीपुरम श्यामपुर क्षेत्र में कॉलोनी विकसित होने और 106 गज का प्लॉट उपलब्ध होने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि एकझ्रदो साल में प्लॉट की कीमत दोगुनी हो जाएगी। इसके बाद 29 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से कुल 30 लाख 74 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

पीड़ित का कहना है कि 9 जुलाई 2025 को उसने भारतीय स्टेट बैंक, बुढ़ाना शाखा से अपने वेतन खाते से 5 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने पक्की रसीद दी और 10 नवंबर 2025 तक बकाया राशि लेकर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया।

आरोप है कि बाद में आरोपी टालमटोल करने लगा और जानकारी करने पर पता चला कि वही प्लॉट पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दिया गया है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि न पैसा मिलेगा, न प्लॉट, ज्यादा दिखे तो जान से मार देंगे।

पीड़ित का आरोप है कि अरुण राघव एक आदतन ठग है, जो इस तरह लोगों को झांसे में लेकर पैसे हड़पता है। पीड़ित ने थाना टीपी नगर/कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज कर 5 लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts