Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर पति-पत्नी, दो बच्चों समेत पांच की मौत

शाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर पति-पत्नी, दो बच्चों समेत पांच की मौत

-

– ट्रैक पर हाथ-पैर और कटे सिर मिले, एक बाइक पर थे पांचों लोग सवार।

शाहजहांपुर। ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। बाइक पर पति-पत्नी, उनके दो बच्चे समेत पांच लोग सवार होकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पांचों के चीथड़े उड़ गए। ट्रैक पर कुछ मीटर के दायरे में केवल कटे हुए हाथ-पैर और सिर पड़े थे। हर जगह खून ही खून दिख रहा था। जबकि बाइक ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटती चली गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों के टुकड़ों को पॉलिथीन में पैक करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे का रोजा जंक्शन के पास बने पावर केबिन के पास का है।

मृतकों की पहचान थाना निगोही के बिकन्ना गांव के रहने वाले सेठपाल, उनकी पत्नी पूजा और 2 बच्चे सूर्या (4) और निधि (5) के रूप में हु़ई है। सेठपाल के साथ उनके साढू हरिओम भी थे। वह लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया के बनके गांव के रहने वाले थे।

रोते बिलखते परिवार के लोगों ने बताया कि निगोही के रहने वाले सेठपाल बुधवार सुबह परिवार समेत अपने साढू हरिओम के घर आए थे। शाम को सभी लोग हरिओम के साथ बाइक से रोजा में लगने वाले बुध बाजार गए। यहां सभी ने घर-गृहस्थी का सामान खरीदा। खरीदारी के बाद सभी लोग एक ही बाइक से सवार होकर हरिओम के घर लौट रहे थे।

तभी रोजा जंक्शन के पास पावर केबिन के पास रेलवे कर्मचारियों के लिए बनी बिना फाटक की क्रॉसिंग से ये लोग ट्रैक पार करने लगे। उसी समय अमृतसर से सहरसा जाने वाली ट्रेन गरीब रथ (12204) आ गई और बाइक सवार चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी समेत कई थानों का फोर्स पहुंची। रेलवे पुलिस भी पहुंची। एसपी ने बताया कि पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक से रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts