HomePunjab Newsपंजाब के गिरफ्तार DIG के घर से मिली बेशुमार दौलत, घर में...

पंजाब के गिरफ्तार DIG के घर से मिली बेशुमार दौलत, घर में लगा दी नोटों की ढेरी…

-

  • पंजाब के DIG के घर में मिला कुबेर का खजाना

Punjab DIG Harcharan Bhullar Bribe Case:  पंजाब का पुलिस अधिकारी हरचरण भुल्लर तो धन कुबेर निकला. 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार रोपड़ के DIG भुल्लर और उसके सहयोगियों के पास से इतने नोट मिले हैं कि देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएं. इतना रुपया-पैसा और इतना सोना और लग्जरी गाड़ियां, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. सूटकेस खुलते ही मानो जैसे नोटों की बरसात होने लगी।

पुलिस अधिकारी के ठिकानों से 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना समेत मर्सिडीज-ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों की चाबी मिली हैं. DIG के ठिकानों से इतना कैश मिला है, जिसे आसानी से गिना भी नहीं जा सकता. भुल्लर के पास इतना कैश था, जिसे उसने ट्रॉली बैग और अटैची में भरकर रखा था।

भुल्लर के घर नोटों का अंबार, CBI भी हैरान

जैसे ही भुल्लर के ठिकानों पर नोटों से भरे ये बैग खोले गए, सीबीआई भी हैरान रह गई. सूटकेस में 500 रुपये के नोटों की न जाने कितनी गड्डियां भरी हई थीं. हर बैग से नोटों की गड्डियां मिली हैं. वहीं सोने के जेबरात की भी उसके पास कोई कमी नहीं थी. भारी-भारी हार, कंगन, अंगूठियां और चेन समेत बड़ी संख्या में ज्वैलरी उससे पास से पाए गए हैं. सीबीआई ने उसके ठिकाने से मिले नोटों को एक जगह पर बिछा दिया।

पंजाब के रिश्वतखोर DIG के घर कुबेर का खजाना

रोपड़ के DIG हरचरण भुल्लर को CBI ने गुरुवार को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनके ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर करोड़ो कैश, सोना-चांदी के जेवरात, कई फ्लैट और जमीन के कागजात, मर्सिडीज-ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों की चाबियां, 40 लीटर आयातित शराब, आग्नेयास्त्र, एक डबल बैरल बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक एयरगन सहित गोला-बारूद बरामद किया।

कबाड़ कोरोबारी ने खोल दी DIG की पोल

फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के एक कबाड़ कारोबारी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भुल्लर को उसके मोहाली दफ्तर से गिरफ्तार किया गया था. कारोबारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर उसके खिलाफ 2023 की FIR को खत्म करने के लिए रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया था. भुल्लर के साथ ही किरशानु नामक एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से सीबीआई को 21 लाख रुपये मिले थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts