AGRA BREAKING NEWS: “आपकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गयी है 1 लाख रूपए दे दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।”..सुनते ही मां को आया हार्टअटैक..मौत
यूपी के आगरा से डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। ठगों ने कॉल कर कहा कि "आपकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गयी है 1 लाख रूपए दे दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।" जिसके बाद सदमें आने से मां की हार्ट अटैक से मौैत हो गयी।
-
जैसे ही टीचर को धमकी का कॉल आया तो इतना सुनते ही टीचर बहुत परेशान हो गयी और पैसों के लिए अपने बेटे से 1 लाख रूपए मांगे। लेकिन इससे पहले ही बेटी के सेक्स रैकेट में फंसे होने की झूठी खबर सुनने पर सदमें से महिला को हार्टअटैक आ गया। जिससे महिला की मौत हो गयी।
बेटे दीपांशु ने बताया कि उसकी मां के पास दोपहर 3 बजे एक वाटसअप कॉल आया। घर पर आने पर उनकी तबीयत खराब होने लगी, अस्पताल ले जाते वक्त बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। दीपांशु ने बताया कि मां को बहन के बारे में सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की झूठी खबर सुनते ही उन्हें गहरा सदमा पहुंचा। जिसकी वजह से हार्ट अटैक आया और मौत हो गयी।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


