HomeCRIME NEWSमेरठ: मनचले ने छुड़वा दी नौकरी, घर में कैद होने को मजबूर,...

मेरठ: मनचले ने छुड़वा दी नौकरी, घर में कैद होने को मजबूर, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मनचले के हौंसले बुलंद है। आरोपी मनचले के कारण एक युवती नौकरी छोड़कर घर में कैद हो गई। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी मनचला दूसरे समुदाय का है और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्यवाही नहीं की, इसी के चलते पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

यूपी के मेरठ में मनचले के कारण एक युवती घर में कैद होने को मजबूर

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि वह मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक ऑफिस में नौकरी करती है। युवती का आरोप है कि नौकरी पर जाते समय दूसरे समुदाय का एक युवक उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी का उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके चलते वह नौकरी छोड़कर घर में कैद होने को मजबूर हो चुकी है।

 

पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

पीड़िता ने आरोपी को छेड़छाड़ करते समय अपने मोबाइल में कैद कर लिया और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। आरोप है कि थाना पुलिस ने मनचले के खिलाफ कार्यवाही नहीं की, इसी के चलते पीड़िता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और आरोपी मनचले पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने पीड़िता को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts