spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपांच माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां के बगल में...

पांच माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां के बगल में सो रही थी मासूम

-

  • सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ मिली लाश।

सहारनपुर। बुधवार को 5 माह की मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मासूम मां के पास सो रही थी। लेकिन, परिवार के किसी भी सदस्य को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली। जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की। साक्ष्य जुटाने के साथ ही गांव में पूछताछ शुरू कर दी है। ये मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कुसैनी गांव का है।

ताऊ राजन ने बताया कि मेरे पांच भाई हैं। मृत बच्ची का नाम इशिका था। जिसके पिता रोहित है। जो तीसरे नंबर के भाई है। रोहित की शादी 2 साल पहले हुई थी। इशिका उनकी पहली संतान थी। रोहित केरल में सैलून का काम करता है। वहीं रह रहता है।

मंगलवार देर रोहित की पत्नी शिवानी बेटी इशिका के साथ सोई थी। सुबह जब जगी, तो बेटी को खून से लथपथ देखकर चिल्लाने लगी। हम लोग कमरे में गए। बेटी को लेकर अस्पताल दौड़े। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी।

ताऊ राजन ने बताया कि हमारी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है। सब मिलकर जुलकर रहते हैं। हमारा घर भी इस तरह बना है कि कोई बाहरी ऐसे नहीं आ सकता है। रात में इशिका खेल रही थी। हम लोगों ने साथ खाना खाया। इसके बाद शिवानी बच्ची को लेकर कमरे में सो गई। रात में कोई चीख तक सुनाई दी।

शिवानी ने बताया कि रात में बच्ची मुझसे लिपटकर सो रही थी। कोई आया भी नहीं था। ये कैसे हो गया, मुझे नहीं पता। इसके बाद वो रो-रोकर बेहोश हो रही है। परिवार वाले उसे संभाल रहे हैं।

पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मामले में फारेंसिक टीम की मदद ली गई है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी ये पता चला है कि बच्ची मां के साथ सो रही थी। सुबह उसकी लाश मिली है। वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी सहारनपुर

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts