HomeAccident NewsMeerut Accident: सड़क किनारे खड़े मासूमों को कार ने मारी टक्कर, दो...

Meerut Accident: सड़क किनारे खड़े मासूमों को कार ने मारी टक्कर, दो छात्राओं की हालत नाजुक

-

– हादसे में छह बच्चे घायल, दो छात्राओं की हालत नाजुक, ड्राइवर मौके से गायब।

– स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े मासूमों को कार ने मारी टक्कर।


शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल जाने की तैयारी में सड़क किनारे खड़े बच्चों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

बताया गया कि कमालपुर रोड पर रोजाना की तरह कई स्कूली बच्चे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में कमालपुर निवासी सोनिया और दतावली निवासी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि आंसू, अंजली, ऋिषका और बुलबुल को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक घबरा गया और कुछ देर तक मौके पर खड़ा रहा। बाद में उसने घायल बच्चों को अपनी ही कार में बैठाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराने के बाद आरोपी चालक कार वहीं छोड़कर चुपचाप फरार हो गया। चालक के फरार होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल परिसर से कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हादसे के बाद घायल बच्चों के परिवारों में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts