Homeउत्तर प्रदेशBaghpatट्रेन में तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, यात्रियों ने आरोपी...

ट्रेन में तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर जीआरपी को सौंपा

-

– पुलिस जांच में जुटी।

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चलती ट्रेन में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात ने सबको झकझोर दिया। बच्ची अपने दादा के साथ दिल्ली से खेकड़ा जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन जब खेकड़ा स्टेशन के पास थी, तब एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर दूसरे डिब्बे में ले गया और वहां अंधेरे में अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना देख यात्रियों ने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी युवक को पकड़ लिया। मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। यात्रियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने भी विरोध जताया।

जीआरपी थाना प्रभारी उधम सिंह तालान ने बताया कि बच्ची के परिजनों की सहमति से उसका मेडिकल कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी शामली निवासी बताया जा रहा है। मेडिकल और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें जीआरपी जवान आरोपी को ले जाते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में यात्री बच्ची के दादा का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं- गलत हुआ है, लेकिन तुम डरो मत, हम सब तुम्हारे साथ हैं।

ट्रेन में बढ़ती घटनाओं से लोग डरे

दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेनों में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक महीने पहले मारपीट के बाद एक युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था। खेकड़ा के दीपक की हत्या भी चलती ट्रेन में हो चुकी है। इसके बाद भी सीट को लेकर मारपीट की घटनाएं हुईं। अब बच्ची से दरिंदगी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts