spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutबम बम भोले के जयकारों के साथ बढ़ रहे शिवभक्त

बम बम भोले के जयकारों के साथ बढ़ रहे शिवभक्त

-

बम बम भोले के जयकारों के साथ बढ़ रहे शिवभक्त


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

 

किठौर: बम बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त बढ़ रहे है। वहीं शिवरात्रि के नजदीक आते ही मेरठ-गढ़ मार्ग पर कांवड़ियों की आमद अधिक होनी शुरू हो गई है।

गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार व ब्रजघाट से आने वाले कांवड़िये बम-बम के जयघोष के साथ अपने-अपने गंतव्य को चल रहे हैं। मार्ग के दोनों ओर से शिवभक्तों के आने से केसरिया होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या अधिक रहेगी। मार्ग पर किठौर, शाहजहांपुर, नंगली, शोल्दा, हसनपुरकलां में जगह-जगह लगभग 20 शिविर लगाएं गए हैं।

 

जहां भोजन, विश्राम व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। बाजारों में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। चार दिन पूर्व मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। चौपहिया वाहनों को मवाना मार्ग व हापुड़ मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अलर्ट मोड में है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts