Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा विधायक अतुल प्रधान मिले आईएमए से, उठाई समस्याएं

सपा विधायक अतुल प्रधान मिले आईएमए से, उठाई समस्याएं

-

  • कहा- डाक्टरों का सम्मान जरुरी, फर्जी लैब व अस्पताल बंद हों।

शारदा न्यूज, मेरठ। न्यूटिमा अस्पताल प्रकरण को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान और डाक्टरों के बीच चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद बुधवार को अतुल प्रधान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले और कहा कि डाक्टरों के प्रति उनका सम्मान बरकरार है लेकिन शहर में चल रही अवैध पैथालाजी लैब और अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए।

आईएमए पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान और डाक्टरों के बीच बातचीत बंद कमरे में हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में दोनों पक्षों ने बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की।

डाक्टरों ने कहा कि वे लोग अपने सम्मान के लिये हमेशा अडिग रहेंगे। इस पर अतुल प्रधान ने कहा कि डाक्टरों का सम्मान हमेशा किया है और रहेगा। लेकिन आईएमए को सोचना चाहिये कि जनपद में फर्जी तरीके से पैथालाजी लैब चल रही है जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। इसके अलावा गैरकानूनी अस्पताल भी धड़ल्ले से चल रहे हैं।

सपा विधायक ने कहा कि डाक्टर जे बी चिकारा के नेतृत्व में शिकायत प्रकोष्ठ को इसकी जांच करनी चाहिये। कहा कि सदन में भी इस मुददे को उठाया जाएगा।

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/nutima-episode-amitabh-thakur-said-this-big-thing-read-full-news/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/most-of-the-hospitals-in-the-city-are-exploiting-the-patients/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts