Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहर्षि दयानंद का जीवन मानव कल्याण को रहा समर्पित

महर्षि दयानंद का जीवन मानव कल्याण को रहा समर्पित

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। आर्यसमाज के संस्थापक युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती का 140 वां बलिदान दिवस केंद्रीय आर्य समिति के तत्वावधान में आर्य समाज थापरनगर में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सत्य प्रकाश के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ से हुआ। यज्ञ में यजमान अपर्णा अग्रवाल, अरविंद के द्वारा विशेष आहुतियां प्रदान की गई। संचालन करते हुए राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद जी का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। प्रसिद्ध आर्य भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से महर्षि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आचार्य संजय याज्ञिक ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपने संपूर्ण जीवन सत्य के लिए संघर्ष किया। महर्षि दयानंद सरस्वती का व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुआयामी रहा। महर्षि दयानंद सरस्वती के स्वप्न को साकार करने का दायित्व हम सबका है। केंद्रीय आर्य सभा के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह चौधरी ने सभी आर्यजनों को महर्षि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मंत्री मनीष शर्मा, भानु बत्रा, आशीष सेठी, आनंद झा, प्रीति सेठी, विमल मरवाह, आनंद प्रकाश त्यागी, ऋचा सेठी, कैलाश सोनी, कमलकांत आदि मौजूद रहे।

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर 21 कुंडीय हवन

मेरठ। श्री कृष्ण चैतन्य निकेतन में सरस्वती महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद 21 कुंडीय यज्ञ हुआ। आचार्य विक्रांत देव आर्य और स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि श्रीराम जी का जीवन बहुत मर्यादित जीवन रहा है। यज्ञ में पंकज सिवाच, संदीप सिवाच, शेरा जाट, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts