Homeउत्तर प्रदेशMeerutवाट्सएप पर मां को मैसेज कर एमएससी छात्र ने की आत्महत्या

वाट्सएप पर मां को मैसेज कर एमएससी छात्र ने की आत्महत्या

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। कंकरखेड़ा की आर्कसिटी कालोनी में 12 नवंबर की देर रात एमएससी के छात्र ने मां को वाट्सएप पर मैसेज कर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। सुबह होने पर घटना का स्वजन को पता चला। पुलिस घरेलू विवाद कारण मान रही है।

कंकरखेड़ा थाना के इंस्पेक्टर अपराध श्योपाल सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र में आर्कसिटी कालोनी करीब 23 वर्षीय कर्मवीर अपनी मां शारदा व बहन रोआती के साथ रहता है। शारदा ७/99 से सेवानिवृत हैं। विवाद के चलते पिता रविंद्र आजमगढ़ में रहता है। कर्मवीर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई कर रहा था। 12 नवंबर की रात स्वजन दीपावली की खुशियां मना रहे थे। करीब 11 बजे तक मां-बेटी भी सो गए। कर्मवीर भी अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह जब बहन कर्मवीर के कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। कमरे में कर्मवीर का शव लटका था। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचाया।

पूछताछ में शारदा का कहना है कि उसके पिता काफी वर्षों से अलग रहते हैं। इसी बात पर कर्मवीर परेशान रहता था। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर अपराध श्योपाल सिंह ने बताया कि कर्मवीर के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts