HomeCRIME NEWSविवाहिता से छेड़छाड़ कर सिर फोड़ा

विवाहिता से छेड़छाड़ कर सिर फोड़ा

-

  • – पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी

शारदा न्यूज़,मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली ने महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर देवर घर पहुंच गया। विरोध करने पर भाभी और देवर से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक ग्राम के जलालपुर निवासी पीड़िता विवाहिता ने बताया कि पति अपने काम पर चले गया था,घर में अकेली काम कर ही थी। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शनिवार दोपहर के वक्त आरोपी घर में घुस गया। और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकते करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर बच्चे घर पहुंच गए। इसी दौरान देवर भी पहुंच गया। आरोपियों ने दोनो के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि दोनो का मेडिकल उपचार कराया जा रहा है। आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts