Thursday, April 24, 2025
HomeCRIME NEWSमेरठ: दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

मेरठ: दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर


शारदा न्यूज़, मेरठ। शादी के तेरह साल बीतने के बाद भी दहेज लोभियों का पेट नहीं भरा जबकि विवाहिता के पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। ससुराल पक्ष महिला से लगातार और दहेज लाने की मांग करता है जिसके पूरा नहीं होने पर उसे तेजाब पिला दिया गया। पीड़िता को परिजनों ने गंभीर हालत मेंं जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता पक्ष की ओर से संबंधित थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर की है। यहां रहने वाली नाजिया को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तेजाब पिला दिया। बताया जा रहा है नाजिया की शादी को तेरह वर्ष पूरे हो चुके है बावजूद इसके उसके साथ दहेज की मांग करते हुए मारपीट की जाती है।

नाजिया के परिजनों का कहना है शादी के समय उन्होंने अपनी बेटी को हैसियत के मुताबिक भरपूर दान-दहेज दिया था। लेकिन बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों का पेट नहीं भरा। आरोपी ससुराल पक्ष रोजाना और दहेज लाने के लिए नाजिया का उत्पीड़न करता है। अब उन्होंने बेटी को तेजाब पिला दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– तीन साल पहले मारपीट में हो चुका है गर्भपात

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि तीन साल पहले भी नाजिया के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। उस समय वह गर्भवति थी जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया था। लेकिन आरोपियों ने कुछ समय बाद फिर विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और अब उसे जान से मारने की नीयत से तेजाब पिलाया गया है।

पुलिस ने मामले मे जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments