अधिकारियों और कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई
शारदा रिपोर्टर मेरठ। संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी ने भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
प्रस्तावना में भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय देने की बात कही गई है। इसमें विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता के साथ प्रतिष्ठा और अवसर की समानता का भी उल्लेख है।
प्रस्तावना में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प भी है। इसमें बताया गया है कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।