Homeउत्तर प्रदेशMeerutकाशी टोल पर वकीलों का कब्जा, 18 लाइनें कराई फ्री

काशी टोल पर वकीलों का कब्जा, 18 लाइनें कराई फ्री

-

पूरे टोल पर नहीं लगा शुल्क धक्का-मुक्की से भड़के अधिवक्ता, बदतमीजी करने वाले सामने आकर माफी मांगें


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम के साथ बुधवार को हुई अभद्रता के विरोध में मेरठ के अधिवक्ता आज आंदोलन के लिए मैदान में उतर गए हैं। बार अध्यक्ष और महामंत्री के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन किया।

मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर कचहरी से न्याय-रथ और वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच टोल प्लाजा की सभी 18 लेन फ्री करा दीं। मेरठ से दिल्ली जाने वाली सात और दिल्ली से मेरठ आने वाली 11 लेन के बैरियर हटवा दिए गए। इसके बाद टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क लेना बंद कर दिया गया।

अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप काशी टोल प्लाजा को पांच घंटे तक फ्री कराने का ऐलान किया है। गुरुवार सुबह से ही कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच आंदोलन को लेकर हलचल रही। अधिवक्ताओं का रेला काशी टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गया।

अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूम-घूमकर साथी अधिवक्ताओं से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ हुई अभद्रता अधिवक्ता समाज के सम्मान से जुड़ा मामला है। इसके विरोध में सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर काशी टोल प्लाजा पहुंचना चाहिए।

अधिवक्ताओं ने घोषणा की है कि दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक काशी टोल प्लाजा को फ्री कराया जाएगा। इस दौरान टोल पर वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिवक्ताओं के काशी टोल की ओर कूच करने से आंदोलन तेज होने के आसार हैं। टोल फ्री कराने के ऐलान के मद्देनजर टोल प्लाजा पर भी स्थिति को लेकर नजर रखी जा रही है।

मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता काशी टोल पर पहुंचने लगे हैं। बस की व्यवस्था की गई है लेकिन अधिवक्ता काफी संख्या में ऐसे भी हैं जो अपने-अपने वाहनों से काशी टोल पर पहुंचे हैं। टोलियों में अधिवक्ता काशी टोल प्लाजा पर अपना विरोध दर्ज करने पहुंचे हैं।

जैसे-जैसे अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे पुलिस प्रशासन में हलचल भी देखने को मिल रही है। कांस्टेबल पर पहुंच कर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू की है। कुछ अधिवक्ताओं ने इस दौरान टोल को खुलवाने का प्रयास किया तो उनके वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से नोक झोक शुरू हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।

हंगामा और टोल फ्री की सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले भी काशी टोल पहुंच गए। उन्होंने टोल फ्री कराने का प्रयास कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन अधिवक्ता टोल फ्री करने पर अड़े हुए थे। उन्होंने अभद्र करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल अधिवक्ता और पुलिस के बीच खींचतान जारी है।

ठीक 11:45 बजे अधिवक्ताओं ने काशी टोल की सभी 18 लेन फ्री करा दीं। यहां 7 लेन मेरठ से दिल्ली के लिए और 11 लाने दिल्ली से मेरठ की तरफ आने के लिए है। मेरठ से दिल्ली और दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन बिना टोल दिए निकलने लगे। हर लेन पर अधिवक्ताओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। आक्रोशित अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक अध्यक्ष और महामंत्री से अभद्रता करने वाले आकर माफी नहीं मांगते तब तक टोल फ्री रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts