HomeCRIME NEWSघर के कमरे में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

-

सुबह शादी से लौटने पर परिजनों को पता चला, दरवाजा तोड़कर खोला घर


कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव में गुरुवार सुबह 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर कमरे में 45 वर्षीय अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरिश्चंद मौर्य पुत्र रामखिलावन के रूप में हुई है।

घटना के समय परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सुबह घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, हरिश्चंद मौर्य के परिवार के लोग बुधवार रात एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने करीब एक घंटे तक दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे के अंदर हरिश्चंद का शव छत में लगे चुल्ले के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया और घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर जुट गए।

सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे करन ने बताया कि वह परिवार के साथ बुधवार रात शादी समारोह में गए थे। सुबह लौटने पर पिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts