HomeCRIME NEWSमंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की हत्या

मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की हत्या

-

मनसैता गांव में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव में प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर (भीमकुंड) के पुजारी बाबा दयाल दास की देर रात हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर के पुजारी की हत्या से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

सूचना मिलने पर थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मंदिर परिसर में जुट गए।

पुजारी बाबा दयाल दास की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुजारी की हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों में चिंता और नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द खुलासा करने और हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts