HomeCRIME NEWSआयुष्मान आरोग्य मंदिर से बैटरी-इन्वर्टर चोरी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से बैटरी-इन्वर्टर चोरी

-

तीन दिन पहले वर्चुअल गुणवत्ता परखी गई थी, स्वास्थ्य केंद्र का काम प्रभावित


शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैफपुर कर्मचंदपुर में चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बनाते हुए बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया। खास बात यह है कि चोरी की घटना से तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य केंद्र का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत वर्चुअल असेसमेंट हुआ था।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डा. गुलशन और एएनएम रीता शर्मा को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने थाना हस्तिनापुर पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

16 नवंबर को स्वास्थ्य केंद्र का ठदअर के तहत वर्चुअल असेसमेंट किया गया था। इसके तीन दिन बाद ही केंद्र से जरूरी उपकरण चोरी होने की घटना सामने आ गई। स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता है। ऐसे में बैटरी और इन्वर्टर चोरी होने से स्वास्थ्य केंद्र के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

आरोग्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण से पहले ही सभी सामान कुछ दिन पहली ही नया लगा था जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है। बैटरी और अन्य सामान चोरी होने के कारण आरेग्य मंदिर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts