HomeAccident Newsवैन की कार से टक्कर, चालक और बच्ची की मौत

वैन की कार से टक्कर, चालक और बच्ची की मौत

-

बारात से लौट रही थी वैन, पांच लोग हुए घायल, चालक फरार


लखनऊ। शनिवार रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक और 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद होंडा सिटी का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मारुति ओमिनी वैन में सवार लोग रहीमाबाद के दौलतपुर गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्हें उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र स्थित कुईया मदारपुर गांव जाना था। इसी दौरान पुरवा गांव के पास सामने से आ रही होंडा सिटी से वैन की टक्कर हो गई।

हादसे में वैन चालक रामजी उर्फ अमित कुमार (20) पुत्र देशराज निवासी ऊंचा द्वार, हसनगंज, उन्नाव और प्रिया (8) पुत्री सर्वेश निवासी लुधई, रहीमाबाद की मौत हो गई। प्रिया उर्फ आकांक्षी अपनी मां दयावती के साथ वैन में सवार थी। हादसे में दयावती (30), आशिक (16), सरोज कुमारी (30), आनंद और दीपांशी (17) घायल हो गए।

सूचना पर मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। हादसे के बाद होंडा सिटी का चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts