खाटू श्याम से आ रही बस का सिकंदरा के खोजाफूल के पास सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा
कानपुर। देहात में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से कानपुर आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में 29 यात्रियों के साथ 3 बच्चे भी सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। खाटू श्याम से कानपुर की ओर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
सिकंदरा थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। पुलिस बस चालक से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।