HomeCRIME NEWSपति ने पत्नी के गले पर कैंची मारी, लहूलुहान

पति ने पत्नी के गले पर कैंची मारी, लहूलुहान

-

स्कूटी से सुनसान जगह ले गया, लोगों ने बचाया, पुलिस ने गिरफ्तार किया


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक पति ने पत्नी को स्कूटी से सुनसान जगह ले जाकर उसके गले पर कैंची से कई वार किए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

दुल्हेड़ा निवासी माधव की शादी करीब दो साल पहले उपासना से हुई थी। दोनों फिलहाल पल्लवपुरम की उदय पार्क कॉलोनी में रहते हैं। उपासना के मुताबिक, उसका पति नशे का आदी है। सुबह किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद माधव उपासना को स्कूटी पर बैठाकर शिवनगर कॉलोनी के पीछे न्यू बी टाइप कॉलोनी के सुनसान जंगल में ले गया। वहां उसने कैंची से उपासना के गले पर कई वार किए।

घायल उपासना ने बचने की कोशिश की और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में दुर्गा कॉलोनी के पास पहुंची, जहां मोहल्ले के लोगों ने उसकी मदद की। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माधव को पकड़ा और थाने ले गई। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी दौराला पहुंचाया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी भरत सारस्वत ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts