HomeCRIME NEWSजिम संचालिका ने लगाया बैंक क्लर्क पर दुष्कर्म का आरोप

जिम संचालिका ने लगाया बैंक क्लर्क पर दुष्कर्म का आरोप

-

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग और गोली मारने की धमकी देने का आरोप


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली जिम संचालिका ने सरकारी बैंक के क्लर्क पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और गोली मारने की धमकी दी। उसने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की।

महिला के मुताबिक, पति की मौत के बाद वह अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने के लिए उसने अपने फ्लैट में जिम शुरू किया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बैंक क्लर्क और उसकी सरकारी शिक्षिका पत्नी से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध बन गए थे।

महिला ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले बैंककर्मी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।

महिला का कहना है कि आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक प्रताड़ित करता रहा। बदनामी और बच्चों के भविष्य की चिंता के कारण वह चुप रही। आरोपी पर पिस्टल दिखाकर उसे और बच्चों को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने पुलिस को कुछ फोटो और वीडियो दिए हैं।

महिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसने आरोपी की शिक्षिका पत्नी को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी, बैंककर्मी पति और उसका भाई उसके घर पहुंचे। वहां गाली-गलौज कर महिला के साथ मारपीट की गई। वहीं पीड़िता ने आरोपी आरोपी द्वारा हाथों में हथियार लिए हुए कुछ फोटो भी अधिकारियों को देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एसएसपी कार्यालय में मिली शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts