HomeCRIME NEWSब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती केरल से बरामद

ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती केरल से बरामद

-

होटल मैनेजमेंट की ले रही थी ट्रेनिंग, नेपाली प्रेमी संग चली गई थी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने केरल के कन्नूर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद नेपाली युवक जयनारायण को भी पकड़ लिया है। दोनों पैन्नूर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर रह रहे थे। सर्विलांस की मदद से मिली इस सफलता के बाद परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम दोनों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई है।

गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी यह युवती होटल प्रबंधन का कोर्स पूरा करने के बाद ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में रहकर प्रशिक्षण ले रही थी। गत 31 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। संपर्क न होने पर युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस को युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इस बीच युवती ने होटल मैनेजर को एक वॉयस मैसेज भेजकर अपनी लोकेशन हैदराबाद में बताई थी और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था।

चार दिन पहले युवती का मोबाइल दोबारा आॅन हुआ, तो उसकी लोकेशन केरल में मिली। पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन फिर बंद हो गया। लगातार सर्विलांस पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को कन्नूर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवती की बरामदगी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। टीम उसे लेकर मेरठ आ रही है और युवती के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts