Homeउत्तर प्रदेशMeerutज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की...

ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की तीखी नोंकझोंक

-

ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की तीखी नोंकझोंक


मेरठ। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराने एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान, ग्राम सिखेड़ा में स्थापित प्रतिमा की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर ज्ञानेश कुमार की अर्थी निकाली। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही पास खड़े पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन करने से रोक दिया। वहीं, पुतला दहन करने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की तीखी नोंकझोंक हुई। लेकिन, आखिरकार पुलिस कर्मियों ने पुतला दहन नहीं होने दिया। लेकिन, इस दौरान कमिश्नरी चौराहे पर काफी समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

दरअसल, गुरुवार को रोजाना की तरह कमिश्नरी चौराहे पर सब-कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन, अचानक वहां सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की अर्थी निकालनी शुरू कर दी। लेकिन, जैसे ही सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करना चाहा तो सपा कार्यकर्ताओं की पास खड़े पुलिसकर्मियों से तीखी नोंकझोंक हो गई। लेकिन, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन होने से रोक दिया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि, हम आपका ध्यान लोकतंत्र, संविधान एवं बाबा साहब के सम्मान से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, देश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना लोकतंत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बावजूद इसके चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर हमारी गंभीर शिकायतें एवं आपत्तियां हैं। इसलिए चुनाव आयोग के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा देश के प्रत्येक नागरिक के मानवाधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि, जनपद मेरठ के किठौर विधानसभा स्थित ग्राम सिखेड़ा में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है। ग्राम के दबंगो व्यक्ति द्वारा माल्यार्पण कर रोक लगा रखी है। जो सरासर ग़लत है।

उन्होंने कहा कि, बाबा साहब केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि भारतीय संविधान, समानता, सामाजिक न्याय और सम्मान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के स्थल पर इस प्रकार की बाधा उत्पन्न होना गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए हमारी मांग है कि, प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करे और प्रतिमा स्थल की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करे। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरुद्ध शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्राम सिखेड़ा में बाबा साहब की प्रतिमा के स्थल का जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कराया जाए।प्रतिमा स्थल पर माल डालने एवं आवश्यक निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिमा स्थल पर किसी भी प्रकार का विवाद, अतिक्रमण अथवा अवरोध न होने दिया जाए। बाबा साहब की प्रतिमा के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts