HomeAccident Newsगाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-

लालूखेड़ी के पास हुई घटना, दो की हालत गंभीर, गांव लौट रहा था परिवार


मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूखेड़ी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय रॉकी कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक पर सवार परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तितावी थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बलौर निवासी रॉकी कश्यप अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ प्लेटिना बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे लालूखेड़ी के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रॉकी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल परिवार के दोनों अन्य सदस्यों का उपचार जारी है, डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक रॉकी कश्यप के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। तितावी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन की शिनाख्त की जा रही है, जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts