HomeAccident Newsनींद की झपकी आने से टेम्पो ट्रक से टकराया

नींद की झपकी आने से टेम्पो ट्रक से टकराया

-

ईपीएफ पर तीन लोग घायल, चालक मनदीप और सोनू के पैरों में आई गंभीर चोटें


बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव के समीप ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में टेम्पो सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण टेम्पो आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार हिसार निवासी मनदीप अपने तीन साथियों के साथ टेम्पो लेकर डासना से हिसार की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब उनका टेम्पो ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के समीप पहुंचा तो अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टक्कर लगने से टेम्पो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक मनदीप और उसके साथी सोनू के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरा साथी भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा पहुंचाया गया। सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनके परिजन आगे के उपचार के लिए हिसार ले गए।

वहीं, हादसे के बाद आगे खड़ा ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts