HomeAccident Newsगंधक-पोटाश कूटते समय इमामदस्ते में आग लगी

गंधक-पोटाश कूटते समय इमामदस्ते में आग लगी

-

15 साल का किशोर झुलसा, चेहरे, नाक, आंख और मुंह पर चोट


रामपुर। दीपावली पर पटाखे फोड़ने के लिए गंधक और पोटाश खरीदकर लाया 15 वर्षीय किशोर खुद ही हादसे का शिकार हो गया। दोनों पदार्थों को एक साथ इमामदस्ते में कूटते समय अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से किशोर अनुराग का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

उसके नाक, आंख, मुंह और चेहरा झुलस गया। हादसे के बाद परिजन रविवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

घटना रविवार रात करीब 11:00 बजे की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी अनुराग के पिता यादराम ने बताया कि उनका बेटा उम्र करीब 15 साल दीपावली पर पटाखे आदि फोड़ने के लिए बाजार से गंधक और पोटाश खरीदकर लाया था।

उसे जानकारी नहीं थी कि दोनों पदार्थों को अलग-अलग कूटा जाता है। उसने दोनों को एक ही जगह इमामदस्ते में डालकर कूटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक आग लग गई और उसका चेहरा आग की चपेट में आ गया।

आग लगने से अनुराग के चेहरे, नाक आंख और मुंह पर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर एक पर भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

सोमवार सुबह करीब छह बजे अनुराग को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। पिता के मुताबिक, चेहरे अधिक झुलस जाने के कारण अनुराग को खाने-पीने के साथ बोलने में भी काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। दीपावली पर पटाखे फोड़ने के लिए की गई यह कोशिश परिवार के लिए गंभीर हादसे में बदल गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts