HomeAccident Newsदीपावली की रात कबाड़ के गोदाम में आग लगी

दीपावली की रात कबाड़ के गोदाम में आग लगी

-

स्याना में छत पर रखा सामान जला, दमकल टीम ने आग पर काबू पाया


बुलंदशहर। दीपावली पर्व की रात स्याना कसबे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेट हाईवे किनारे गढ़-बुलंदशहर रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम की छत पर रखे सामान से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात नगर के स्टेट हाईवे किनारे गढ़-बुलंदशहर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया गया कि गोदाम में पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम की छत पर रखा कबाड़ का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसमान में उठती आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम की छत पर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका के बीच दमकल विभाग की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से बच गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

उधर दुकानदार ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम की छत पर भी सामान रखा हुआ था जिसमें आग लगी थी प्लास्टिक के बोरों में भरकर सामान गोदाम की छत पर रख दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts