HomeAccident Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-

जहांगीराबाद में दीपावली की रात नई मंडी रोड पर हुआ हादसा, साथी घायल


बुलंदशहर। जहांगीराबाद में दीपावली की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अरुण वाल्मीकि (25) की मौत हो गई। उनका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अनूपशहर बस स्टैंड के पास नई मंडी रोड पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे वाल्मीकि बस्ती निवासी अरुण अपने साथी अमन के साथ बाइक से पिज्जा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

अमन को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। अरुण बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारी थे। हादसे की खबर मिलते ही कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts