HomeTrendingजौनपुर के किसान की सुल्तानपुर में हादसे में मौत

जौनपुर के किसान की सुल्तानपुर में हादसे में मौत

-

लोगों ने किया प्रदर्शन, बाजार से आटा लेकर लौट समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


सुल्तानपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से जौनपुर जिले के किसान दयाराम अग्रहरि की शुक्रवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। वह कलान चौराहे से गेहूं पिसवाकर आटा लेकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद लोगो ने प्रदर्शन किया।

दयाराम (55) पुत्र कन्हैयालाल जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव में रहते थे। टक्कर के बाद आसपास के लोग जमा हुए और धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बेलवाई चौकी इंचार्ज अमित सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अखंड नगर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा भी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। लोगों को समझाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दयाराम के बेटे दीपक मौके पर मौजूद थे।

धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दयाराम खेती-किसानी करते थे। बीबीगंज में उनकी डीके इलेक्ट्रॉनिक और डीके मोबाइल नाम से दो दुकानें हैं। उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार की उम्र 45 साल और छोटे बेटे दीपक की उम्र 40 साल है। दोनों दुकान पर रहते थे।

दयाराम खेती के साथ पार्ट टाइम में कलान चौराहे पर प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य प्लास्टिक का सामान बेचते थे। दयाराम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी की शादी फरवरी में तय थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts