Homeउत्तर प्रदेशMeerut53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

-

53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न


मेरठ। 24 अक्टूबर 2026। 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन के दूसरे दिन आज सिटी मेथोडिस्ट चर्च ग्राउंड में श्रद्धा, उत्साह एवं प्रभु की आराधना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में लगभग 800 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आज के सम्मेलन में मुख्य वक्ता रेव. विशाल सैमुअल ने प्रभु के वचन का संदेश दिया। उनके संदेश से उपस्थित लोगों को आत्मिक प्रेरणा एवं विश्वास में दृढ़ रहने का प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक प्रार्थना, आराधना एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर ललित स्टीफन, रेव. पादरी शशि कपूर, रेव. चमन कम्फर्ट, रॉड्रिक विक्टर, अमन परशाद, अरविंद सहाय, फादर थार्सिस एवं फादर मुकेश पॉल रावत सहित अन्य पादरी एवं मसीही अगुवाओं की उपस्थिति रही।

सम्मेलन स्थल की सुंदर सजावट एवं व्यवस्थाओं में योगदान देने वाली टीम के सदस्यों एग्नेस मैसी, शिक्षा मैसी, रीना रे, निधि ख्याली, पास्टर सारा, सुकेता, अनीता, एलिजाबेथ, एस. ई. मसीह, बर्ना जॉनसन, रेनू, अलीशा एवं क्रिस्टीना का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम स्थल की सजावट एवं आयोजन की सुंदरता में विशेष निखार आया।

सम्मेलन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने मसीही समाज की एकता, विश्वास और आपसी प्रेम को प्रदर्शित किया। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों, पादरियों, सेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

53वाँ संयुक्त मसीही सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का समापन 25 अक्टूबर को होगा, जिसमें सभी मसीही विश्वासियों से सहभागिता करने की अपील की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts