HomeCRIME NEWSसिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

-

लिखित परीक्षा में फेल होने पर फर्जी एडमिट कार्ड बनाया, मददगार सैन्यकर्मी पर भी मुकदमा


मुरादाबाद। 9वीं वाहिनी पीएसी में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा में एक फर्जी महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई है। यह महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में फेल होने के बावजूद फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहुंची थी। लेकिन उसके एडमिट कार्ड पर 10 अंकों की जगह 9 अंकों का अनुक्रमांक देख अधिकारियों को शक हुआ। पुलिस पूछताछ में युवती ने पूरा सच उगल दिया।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में शामिल होने पहुंची इस फर्जी महिला अभ्यर्थी को चेकिंग स्टाफ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लिखित परीक्षा में फेल होने के बावजूद युवती ने जालसाजी कर सिपाही बनने का प्रयास किया था। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि इस काम में उसकी मदद उसकी सहेली के सैन्य कर्मी भाई ने की थी, जो इस समय लद्दाख में तैनात है। पुलिस ने युवती के साथ ही सैन्यकर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

पकड़ी गई युवती की पहचान कुमारी साहिबा पुत्री निवासी ग्राम कारहट उर्फ रामहट (थाना देहात, जिला अमरोहा) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:45 बजे साहिबा नौवीं वाहिनी पीएसी मैदान के मुख्य गेट पर पहुंची और एंट्री के लिए अपना प्रवेश पत्र दिखाया।

गेट पर मुस्तैद चेकिंग स्टाफ ने जब प्रवेश पत्र की बारीकी से जांच की, तो उन्हें अनुक्रमांक (रूल नंबर) पर शक हुआ। नियमानुसार रोल नंबर 10 अंकों का होना चाहिए था, लेकिन साहिबा के एडमिट कार्ड में केवल 9 अंक ही दर्ज थे। इसी तकनीकी खामी को पकड़कर जब पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरा सच उगल दिया।

पूछताछ में कुमारी साहिबा ने कुबूल किया कि वह पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में फेल हो गई थी। वर्दी पहनने की चाहत में उसने शॉर्टकट अपनाया। उसने पुलिस को बताया कि बरेली में रहने वाली उसकी सहेली अस्मिता मलिक के भाई कादिर हुसैन ने इस जालसाजी में उसकी मदद की।

कादिर हुसैन भारतीय सेना में है और वर्तमान में उसकी तैनाती लद्दाख में है। कादिर ने ही साहिबा को लिखित परीक्षा में पास दशार्ते हुए एडिटिंग के जरिए एक फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया और उसे व्हाट्सएप पर भेजा था, जिसे प्रिंट कराकर वह दौड़ लगाने पहुंच गई थी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवती कुमारी साहिबा और फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने में मदद करने वाले सैन्यकर्मी कादिर हुसैन के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सैन्यकर्मी की भूमिका और इस गिरोह से जुड़े अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts