HomeCRIME NEWSशराब की दुकान से लूट का आरोपी गिरफ्तार

शराब की दुकान से लूट का आरोपी गिरफ्तार

-

पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अवैध हथियार, मोटरसाइकिल और 3200 रुपये बरामद


बागपत। शहर कोतवाली पुलिस ने शराब की दुकान से लूट करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार और सोमवार की रात सरूरपुर गांव के पास हुई।

पुलिस देर रात चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार बदमाश गाजियाबाद निवासी रिंकू उर्फ विशाल है। उसने 21 जुलाई को बागपत में वीरेंद्र राणा की शराब की दुकान से हथियार के बल पर नगदी और शराब लूटी थी। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी।

उसके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 3200 रुपये, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला है। थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts