HomeCRIME NEWSशाहबाद में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

शाहबाद में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

-

चार लोग गंभीर रूप से घायल, कनागत की दावत में जा रहा था परिवार


रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए।

मधुकर गांव के पूरन दिवाकर अपने बेटे सुमित और बेटी पूसा के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। वे बसंतपुर स्थित अपनी ससुराल में कनागत की दावत में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक शाहाबाद के सुहावा गांव के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रही नाटियाखेड़ा गांव के भूरा और उनकी ताई की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिर गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने पूरन दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। पूरन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। घायल सुमित, पूसा, भूरा और उनकी ताई का इलाज चल रहा है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts