HomeCRIME NEWSसचिन सिरोही पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

सचिन सिरोही पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

-

आजाद अधिकार सेवा ने पिंकी चौधरी पर मुकदमा दर्ज करने का सौंपा ज्ञापन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। हाउस अरेस्ट रहे सचिन सिरोही पर फर्जी मुकदमा हटाने और असली माहौल बिगाड़ने वाले पिंकी चौधरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कमिश्नरी पर आजाद अधिकार सेना ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान आजाद अधिकार सेना के बैनर तले प्रदेश महासचिव एवं मेरठ दक्षिण (49) विधानसभा प्रत्याशी मास्टर अब्दुल अजीज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्ररी चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त (कमिशनर) मेरठ को ज्ञापन सौंपकर बेकसूर पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने और असली साजिशकतार्ओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पत्रकारों से बात करते हुए मास्टर अब्दुल अजीज ने कहा कि आजाद अधिकार सेना शहर का माहौल और शांति-सौहार्द बिगाड़ने वालों के सख्त खिलाफ हैं। लेकिन हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई चाहे किसी भी समाज का व्यक्ति या नेता हो, यदि उस पर पुलिस गलत व फर्जी मुकदमे लगाएगी, तो हम अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि केसरगंज मस्जिद में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करके शहर की फिजा खराब करने की साजिश पिंकी चौधरी व उनके सहयोगियों ने की थी। पुलिस को असली माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने उल्टा उस वक्त घर पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) रहे, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन सिरोही पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पूरी तरह गलत है।

मास्टर अब्दुल अजीज ने कहा कि, मैं अपील करता हूँ कि यह मेरठ शहर आपका भी है, हमारा भी है और हम सभी का घर है। एक जिÞम्मेदार नेता होने के नाते में अपने जिले में ऐसा माहौल बनाकर रखें, जिससे शहर में शांति कायम रहे। जब शहर में अमन और भाईचारा रहेगा, तभी हमारे मेरठ का कारोबार आगे बढ़ेगा और पूरा मेरठ शहर तरक्की करेगा। इसलिए हम सबको मिलकर आपसी सौहार्द बनाए रखाना होगा।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, घटना के समय घर पर हाउस अरेस्ट रहे बेकसूर सचिन सिरोही पर दर्ज फर्जी मुकदमा निष्पक्ष जांच कराकर तुरंत निरस्त (रद्द) किया जाए। बाहर का कानून व माहौल बिगाड़ने का ऐलान करने वाले मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी एवं उनके सहयोगियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन करने वालों में मोहन देव, योगेंद्र, सुरेंद्र कुमार, गहना राजपूत, मुकेश शर्मा, बुद्धप्रकाश भगत, नगमा, सलीम चौहान, अकरम शेख, कल्लू ठेकेदार, पवन आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts