Homeउत्तर प्रदेशMeerutआजाद अधिकार सेवा ने की सचिन सिरोही पर दर्ज किए गए मुकदमे...

आजाद अधिकार सेवा ने की सचिन सिरोही पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांगआजाद अधिकार सेवा ने की सचिन सिरोही पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग

-

आजाद अधिकार सेवा ने की सचिन सिरोही पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग


मेरठ। हाउस अरेस्ट रहे सचिन सिरोही पर फर्जी मुकदमा हटाने और असली माहौल बिगाड़ने वाले पिंकी चौधरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कमिश्नरी पर आज़ाद अधिकार सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आज़ाद अधिकार सेना के बैनर तले प्रदेश महासचिव एवं मेरठ दक्षिण (49) विधानसभा प्रत्याशी मास्टर अब्दुल अजीज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्ररी चौराहे पर ज़ोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त (कमिशनर) मेरठ को ज्ञापन सौंपकर बेकसूर पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने और असली साजिशकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।पत्रकारों से बात करते हुए मास्टर अब्दुल अज़ीज़ ने कहा|

“आज़ाद अधिकार सेना ने कहा कि, हम शहर का माहौल और शांति-सौहार्द बिगाड़ने वालों के सख्त खिलाफ हैं। लेकिन हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई चाहे किसी भी समाज का व्यक्ति या नेता हो, यदि उस पर पुलिस गलत व फर्जी मुकदमे लगाएगी, तो हम अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि केसरगंज मस्जिद में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करके शहर की फिज़ा खराब करने की साजिश पिंकी चौधरी व उनके सहयोगियों ने की थी। पुलिस को असली माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने उल्टा उस वक्त घर पर नजरबंट (हाउस अरेस्ट) रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन सिरोही पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पूरी तरह गलत है।

मास्टर अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि, मैं अपील करता हूँ कि यह मेरठ शहर आपका भी है, हमारा भी है और हम सभी का घर है। एक ज़िम्मेदार नेता होने के नाते में अपने जिले में ऐसा माहौल बनाकर रखें, जिससे शहर में शांति कायम रहे। जब शहर में अमन और भाईचारा रहेगा, तभी हमारे मेरठ का कारोबार आगे बढ़ेगा और पूरा मेरठ शहर तरक्की करेगा। इसलिए हम सबको मिलकर आपसी सौहार्द बनाए रखाना होगा। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, घटना के समय घर पर हाउस अरेस्ट रहे बेकसूर सचिन सिरोही पर दर्ज फर्जी मुकदमा निष्पक्ष जांच कराकर तुरंत निरस्त (रद्द) किया जाए। बाहर का कानून व माहौल बिगाड़ने का ऐलान करने वाले मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी एवं उनके सहयोगियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में मोहन देव (प्रदेश मीडिया प्रभारी), योगेंद्र (प्रदेश कार्यकारिणी सदर) सुरेंद्र कुमार (मीडिया प्रभारी), गहना राजपूत सिद्धार्थ बीस (प्रदेश सचित्र), मुकेश शर्मा (प्रदेश प्रचार मंत्री बुद्धप्रकाश भगत (जिला अध्यक्ष नाणमा (महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा), सलीम बौहान (जिला महासचिव), उतानुन (ड), अकरम शेख कल्लू ठेकेदार, पवन चारचा (समाज सेवी एवं पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्तागण।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts