जगदीशपुरम में श्रीमद्भागवत कथा
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित जगदीशपुरम कॉलोनी में श्राद्ध पक्ष में पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। मुख्य यजमान निशिपाल तोमर और मुख्य आरती कर्ता कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नीरज मित्तल रहे। कथा व्यास अयोध्यावासी डॉक्टर पंडित राम प्रकाश शास्त्री रहे। पंडित संजय त्रिपाठी, आशु गुलाटी, अमित शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना उपस्थित रहे।


