Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल में मनाया सरदार पटेल का जन्मदिवस

मेडिकल में मनाया सरदार पटेल का जन्मदिवस

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ।

मेडिकल के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया मेडिकल कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम मे सांसद राजेंद्र अग्रवाल व मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा.आरसी गुप्ता ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डा. श्याम सुंदर लाल, डा. ज्ञानेश्वर टोंक, डा. आभा गुप्ता, डा. सांध्य गौतम, डा. एसएल वर्मा, डा. दिनेश राणा, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts