Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरदार पटेल की जयंती पर रन-फार-युनिटी का आयोजन

सरदार पटेल की जयंती पर रन-फार-युनिटी का आयोजन

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छावनी परिषद् द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में रन-फार-युनिटी का आयोजन किया गया।

दरअसल मंगलवार को मालरोड स्थित व्हीलर से दौड़ की शुरुआत हुई जो भगत चौक, बीसी लाइन से होती हुई गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर संपन्न हुई। दौड़ में करीब 12 सौ लोग शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में शपथ दिलाते सीईओ ज्योति कुमार
कार्यक्रम में शपथ दिलाते सीईओ ज्योति कुमार

 

समापन समारोह के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद ज्योति कुमार ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे धावकों को प्रशस्ति पत्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत मे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल कैंपेन का भी समापन हुआ।

इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर रफी उल्लाह शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts