HomeTrendingप्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई

प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई

-

चिमनी से निकल रहा था काला धुआं, सील किया गया, एनओसी भी नहीं दिखा सका प्रबंधन


बुलंदशहर। जिले में वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रशासन ने एक हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई की है। गांव धमरावली में चल रहे मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट को टीम ने जांच के बाद सील कर दिया। प्लांट की चिमनी से लगातार काला धुआं निकलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण फैलने की बात सामने आई थी।

शिकायत मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्लांट का निरीक्षण कर प्रदूषण से जुड़े मानकों की जांच की। जांच के दौरान प्लांट में कई खामियां सामने आईं।

जांच में सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए थे। चिमनी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन प्रदूषण विभाग की ओर से जारी एनओसी भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका।

मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन अब बुलंदशहर में वायु प्रदूषण फैलाने वाले हॉट मिक्स प्लांट और अन्य इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उद्योग को नियमों के विपरीत संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts