HomeCRIME NEWSपुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

-

दिल्ली का सुहेल दोस्त के साथ महिलाओं से करता था चेन व कुंडल लूट


गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार रात 12 बजे एनकाउंटर में एक युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बिना नंबर बाइक पर आते दो युवकों को रोकने का इशारा किया। जहां दोनों बाइक से भागने लगे और पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।

जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कराते हुए एक लुटेरे को पैर में गोली मारी। फरार लुटेरे का सुराग नहीं लग सका है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदिरापुरम एसएचओ अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ रात में कनावनी पुलिया के सामने ग्रीन बेल्ट वैशाली की तरफ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर की एक बाइक को रोकने का इशारा किया। जहां बाइक पीछे मोडकर दोनों युवक भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसके बाद दोनों की बाइक गिर गई।

जिसमें पुलिस ने एक लुटेरे को दौड़ाते हुए पैर में गोली मारी। घायल ने अपना नाम पूछने पर अपना नाम सुहेल निवासी मयूर विहार दिल्ली बताया। जबकि दूसरा लुटैरा आमिर मौके से फरार हो गया। यह दोनों लगातार दिल्ली व गाजियाबाद में महिलाओं से लूट करते थे।

पूछताछ में सुहेल ने पुलिस को बताया कि मैं अपने दोस्त आमिर के साथ मिलकर स्नेचिंग व बाइक चोरी की घटना करते थे। दिल्ली एनसीआर व गाजियाबाद में चेन व कुंडल लूटते थे। यह बाइक भी दिल्ली से चोरी की है। 15 दिन पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 2 महिलाओं से चेन लूट की थी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना फरार लुटेरे की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। लूट के बाद यह दोनों दिल्ली भाग जाते थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts