HomeTrendingपत्नी को छोड़ दूसरी महिला संग रह रहा था पति

पत्नी को छोड़ दूसरी महिला संग रह रहा था पति

-

मकान के बाहर हुआ हंगामा, मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस


अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र में एक युवक को उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में रहते हुए पकड़ लिया। पत्नी को इसकी जानकारी मिलने पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। मकान के बाहर हंगामा होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में उसके खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

बछरायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला बकाबाद निवासी जयसिंह के बेटे छोटे लाल की करीब 30 साल पहले गाजियाबाद के गोशाला मोहल्ला निवासी राजबाला से शादी हुई थी। बीमारी के कारण राजबाला की मौत हो गई थी। इसके बाद छोटे लाल ने अपनी साली ममता से शादी कर ली। छोटे लाल और ममता के तीन बेटियां और एक बेटा है। बताया गया है कि ममता करीब दस साल से बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है।

पुलिस के अनुसार, बछरायूं क्षेत्र के आजमपुर गांव की एक महिला के छोटे लाल के साथ संबंध थे। आरोप है कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद दोनों डिडौली में किराये के मकान में साथ रहने लगे थे।

रविवार को ममता को इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी मां, बहन और बेटियों के साथ डिडौली पहुंच गई। वहां दोनों को साथ देखकर परिजनों ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छोटे लाल को थाने ले गई।

डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि छोटे लाल के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts