धौलाना मसूरी रोड पर बाइक के चेन में साड़ी फंसी, अस्पताल में भर्ती कराया
हापुड़। धौलाना मसूरी रोड पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। बाइक के चेन कवर में साड़ी फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरूआती इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई।
जानकारी के मुताबिक, महिलाएं थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना से दवाई लेकर बाइक पर घर लौट रही थीं। मसूरी रोड पर एक महिला की साड़ी बाइक के चेन कवर में फंस गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में थाना मसूरी क्षेत्र के गांव पूठी निवासी सत्तो और ब्रजेश घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि बाइक के चेन सेट में साड़ी फंसने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में इलाज कराया गया।