Homeउत्तर प्रदेशMeerutसुबह तेज हवाओं के बीच बारिश के बाद निकली धूप

सुबह तेज हवाओं के बीच बारिश के बाद निकली धूप

-

निचले इलाकों में जलभराव, दिन में भी आंधी-बारिश के आसार, तापमान गिरा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश के बाद अब मेरठ में मौसम बदल गया है। बारिश रुकने के बाद आसमान में धूप निकल आई है। हल्की हवा चल रही है और फिलहाल मौसम साफ नजर आ रहा है। सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिनभर बादल और धूप का दौर रह सकता है। दोपहर के आसपास कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शाम के बाद आसमान फिर बादलों से घिर सकता है। रात में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

अगले पांच दिनों में मौसम धीरे-धीरे बदलने का अनुमान है। 18 सितंबर को बादल और धूप का दौर रहेगा, जबकि 19 सितंबर को हल्के बादलों के बीच धूप निकल सकती है। 20 सितंबर को मौसम मुख्यत: साफ रहने का अनुमान है। 21 सितंबर को धूप के साथ गर्मी बढ़ सकती है और 22 सितंबर को आसमान साफ रहने के आसार हैं।

इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी आज के बाद बारिश की गतिविधि कम होने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts