HomeAccident Newsसीएनजी कार में लगी आग, बड़ा विस्फोट टला

सीएनजी कार में लगी आग, बड़ा विस्फोट टला

-

भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, कार चालक ने किसी तरह कूदकर बचाई जान


बुलंदशहर। मंगलवार रात करीब 10 बजे भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ जा रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार से लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग बढ़ने से पहले ही कार चालक गाड़ी से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार जैसे ही भूड़ चौराहे को पार कर दिल्ली रोड की ओर बढ़ी, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और पूरी कार जलने लगी। हादसे के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात रुक गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की गंभीरता और सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट के खतरे को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी की बौछारें शुरू कीं और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि पास ही सीएनजी किट होने के कारण बड़े विस्फोट की आशंका थी।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

फिलहाल, आग लगने के शुरूआती कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या सीएनजी लीक होना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts