HomeCRIME NEWSएलिवेटेड रोड पर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

एलिवेटेड रोड पर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

-

बीच-बचाव करने आई लड़की ने भी जड़ा थप्पड़, वाहन चालकों के लिए बन रहे खतरा


नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के वीडियो में तीन लड़के और तीन लड़कियां सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शुरूआत में दो लड़के आपस में किसी बात को लेकर झगड़ते नजर आते हैं। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे पर हाथ चलाते दिखाई दे रहे हैं।

झगड़ा होता देख एक लड़की दोनों के बीच पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश करती है। इसी दौरान वह भी एक लड़के को थप्पड़ मारती दिखाई देती है। कुछ देर तक मौके पर इसी तरह विवाद और मारपीट चलती रहती है।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो को नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है।

वीडियो में खास बात यह है कि जिस जगह युवक-युवतियों के बीच मारपीट हो रही है, उसी एलिवेटेड रोड पर लगातार वाहन भी गुजर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर झगड़ा करना दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग किया है। लोगों ने मामले की जांच कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब का है और इसमें शामिल युवक-युवतियां कौन हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts