HomeTrendingबोरोली जंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा

बोरोली जंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा

-

पांच मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां जब्त, जुआरी मौके से भागे


बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। बोरोली के जंगल में हुई इस छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप मच गया और वे मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से ताश की कई गड्डियां और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव बोरोली के जंगलों में कुछ समय से अवैध रूप से जुए का फड़ चल रहा था। इस अड्डे पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। इस अवैध कारोबार से परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खुर्जा कोतवाली पुलिस ने एक टीम बनाई। टीम ने बोरोली के जंगल में घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। पुलिस को आता देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। वे पकड़े जाने से बचने के लिए अपने वाहन और सामान मौके पर ही छोड़कर खेतों और झाड़ियों में भाग गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर जुआरियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts