HomeTrendingनाली के पास पत्थर हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

नाली के पास पत्थर हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

-

बिशनपुर गांव में लाठी-डंडे और पथराव; फायरिंग में युवक को गोली लगने का आरोप


बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर गांव में नाली के पास रखा पत्थर हटाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

इसी दौरान फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। एक युवक को गोली लगने की सूचना है। मारपीट और पथराव में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और फायरिंग की घटना की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts