HomeTrendingनोएडा में युवक से 10.40 लाख की ठगी

नोएडा में युवक से 10.40 लाख की ठगी

-

आॅनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर पैसे जमा कराए, वापस मांगने पर इंकार


ग्रेटर नोएडा। आॅनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.40 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर रकम जमा कराई। स्क्रीन पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाकर पीड़ित से लगातार पैसा लगवाया गया। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो उसकी रिक्वेस्ट टाल दी गई।

ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ मिश्रा के मुताबिक, उसने 19 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच आॅनलाइन प्लेटफॉर्म पर करीब 10.40 लाख रुपए निवेश किए थे। प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम के साथ मुनाफा भी बढ़ता हुआ दिख रहा था। इससे उसे भरोसा हो गया। बाद में जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो परेशानी शुरू हो गई। वह सिर्फ 5 हजार रुपए ही निकाल सका। इसके बाद उसकी निकासी की मांग को कभी लंबित रखा गया तो कभी टाल दिया गया।

सौरभ ने बताया कि निवेश के दौरान उसकी श्रीधि मुनोट नाम की महिला से बातचीत कराई गई। उसने निवेश की प्रक्रिया समझाई, अकाउंट खुलवाने और आगे की कार्रवाई में मदद की। इसी महिला ने अनीता देसाई नाम की दूसरी महिला से भी उसका संपर्क कराया। अनीता जमा रकम और निकासी से जुड़े मामलों में बातचीत करती थी।

पीड़ित के अनुसार अलग-अलग तारीखों में उससे कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। इनमें ओडेक्स ईकॉम बिजनेस, एक्सेलेंट फाइनेंस, एसआरएच एंटरप्राइजेज, ले ग्लैमर प्राइवेट लिमिटेड और कमल एंटरप्राइजेज के खाते शामिल हैं।

सौरभ ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में शिकायत दी है। उसने फर्जी वेबसाइट, मोबाइल नंबर, बैंक खातों और मामले से जुड़े लोगों की जांच की मांग की है। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts